फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teams from Ghazipur, Varanasi and Mirzapur registered victory

Ghazipur News: गाजीपुर, वाराणसी और मिर्जापुर की टीमों ने दर्ज की जीत

Sat, 07 Dec 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teams from Ghazipur, Varanasi and Mirzapur registered victory
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन और गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर वाराणसी जोन की 25वीं अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीन मैच खेले गये। इसमें गाजीपुर, वाराणसी और मिर्जापुर की टीमों ने जीत दर्ज की। पुलिस लाइन खेल मैदान पर पहला मैच वाराणसी और बलिया के बीच खेला गया। वाराणसी ने टॉस जीतकर बलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बलिया की टीम 17.3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए राहुल ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं, वाराणसी के लिए विवेक 3, अवनीश 2 और मंडेला ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम मैच के 13.4 ओवर में सुरेश मिश्रा (तेजा) 29 और अवनीश पांडेय 20 रनों के योगदान से चार विकेट की नुकसान पर 116 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच गाजीपुर और सोनभद्र के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट की नुकसान पर 175 रन बनाई। टीम के लिए विवेक यादव 52 और संजय यादव ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनभद्र की टीम मैच के 16.5 ओवर में 110 रन पर ऑल ऑउट हो गई। गाजीपुर के लिए कप्तान संजय यादव ने हैट्रिक के साथ ही 6 विकेट हासिल किए। गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर तीसरा मैच आजमगढ़ और मिर्जापुर की बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम 13.4 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए विकास 14 रनों का योगदान दिया। मिर्जापुर की तरफ से जयमूरत यादव 3 और मनीष यादव ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम 13 ओवर में सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम के लिए इस्तियाक अली 18 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की टीम के लिए रविंद्र 3 विकेट हासिल किए। पुलिस लाइन खेल मैदान पर आज (शनिवार) प्रतियोगिता का फाइनल गाजीपुर और वाराणसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed