फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teams formed for survey in new villages of Corona-infected

कोरोना संक्रमितों के नए गांवों में सर्वे के लिए टीमें गठित

Thu, 21 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Teams formed for survey in new villages of Corona-infected
दिलदारनगर बाजार में व्यापारियों को जागरूक करते थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में ताबड़तोड़ मिल रहे कोराना के मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। जिन गांवों में भी मरीज मिल रहे हैं, उनमें सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल 43 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें पूर्व के संक्रमित गांवों में सर्वेक्षण का काम कर रही हैं। इधर, बुधवार को मिले मरीजों वाले 12 गांवों में सर्वेक्षण के लिए कुल 19 टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। यह गांव में लोगों का नाम पता नोट कर रही हैं। अस्वस्थ पाए जाने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दिया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को एक साथ 18 मरीजों के मिलने के बाद संबंधित गांवों में हड़कंप मच गया। गाजीपुर के छेदीलाल चौराहा, मनिहारी ब्लाक के रामपुर जीवन (प्रीतमनगर) गांव में एक ही परिवार के सात लोग, बिरनों के पृथ्वीपुर, रेवतीपुर के पकड़ी, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली, सेंवराई, रेवतीपुर गांव में दो, मरदह के नसरतपुर में एक तथा हैदरगंज में एक, मुहम्मदाबाद के जयनगर में एक, करीमुद्दीनपुर के गनपा में एक मरीज मिला है। यहां सर्वेक्षण के लिए कुल 19 टीमें बनाई जा रही है। इसी प्रकार, पूर्व में मिले बिरनो के गोपालपुर, फतेपुर अटवा, गरुआ मकसूदपुर, भरथना, बयेपुर देवकली, सरायगोकुल, राजूपुर, मोहनपुरवा, चौकड़ी चौरा आदि गांवों में सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है। इन गांव में कुल 14 टीमें काम कर रही हैं। करीब 4050 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है इसमें से 726 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। नंदगंज के खिजिरपुर गांव में 1622 लोगों का और मरदह के नसीरुद्दीनपुर गांव में 1156 लोगों का सर्वेक्षण कर लिया गया है। मुहम्मदाबाद, मनिहारी के चकबाकर, रेवतीपुर, सदर ब्लाक के डिलिया, दुल्लहपुर, मनिहारी ब्लाक के यूसुफपुर खड़बा एवं सदर ब्लाक के बभनौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले सात और बाद में दो और कुल नौ टीमें बना दी गई है। सर्वेक्षण में सर्दी, बुखार या अन्य प्रकार से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर प्रकार की कवायद की जा रही है। सर्वेक्षण के बाद आवश्यकता पड़ने पर सैंपलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed