फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Team Advice: Don't Panic...Just Be Vigilant

Ghazipur News: टीम की सलाह, डरें नहीं...बस सतर्क रहें

Thu, 08 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Team Advice: Don't Panic...Just Be Vigilant
मगरखाई गांव के आसपास जंगली जानवर दिखने से दहशत में हैं लोग
विज्ञापन

तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, लकड़बग्घे के हाेने की है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कर्मनाशा नदी के तट पर मगरखाई गांव के आसपास जंगली जानवर की तलाश में बुधवार को भी वन विभाग की टीम लगी रही लेकिन उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही देर शाम के बाद बच्चों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई गांव के लोगों को कुछ दिन पहले कर्मनाशा नदी पर बने रेलवे पुल के पास स्थित जंगलों में लकड़बग्घा जैसा जंगली जानवर दिखा। तब से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली जानवर को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

वहीं गांव में आलम यह है कि डर के मारे लोग देर शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वन विभाग की टीम जानवर की लोकेशन ढूंढने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक उसे कामयाबी नहीं मिल सकी है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। फिलहाल जंगली जानवर ने अब तक किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया रेंजर प्रेमप्रकाश चौबे ने बताया कि लकड़बग्घा इंसानों से डरता है। वह केवल छोटे जानवरों का ही शिकार करता है। लोगों को उससे डरने की जरूरत नहीं है। कर्मनाशा नदी किनारे से जंगली जानवर कहीं और जा सकता है। हालांकि इसे लेकर विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग की टीमें जंगली जानवर की खोज में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed