फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teachers were honored

शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
teachers were honored
मरदह। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पखवारा के मद्देनजर क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा परिसर में बुधवार को शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक बाबू आनंद ने कहा कि शिक्षक और समाज के समन्वय से ही राष्ट्र का चौमुखी विकास संभव है। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पूरा जीवन देश के समर्पित रहा। जिन्होंने पहली बार अपने जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया और शिक्षक समाज को गौरवांवित किया। उन्हीं की प्रेरणा की बदौलत आज हम सभी लोग शिक्षक दिवस का उत्सव मनाते चले आ रहे हैं। ऐसे पुनित अवसर पर अगर शिक्षक समाज का सम्मान बढ़ाया जाना राष्ट्र हित में सर्वोपरि हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्राथमिक विद्यालय चुरामनपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर तिलाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय कलवरा के प्रधानाध्यापक रविंद्रनाथ यादव, प्राथमिक विद्यालय अविसहन की प्रधानाध्यापिका राधिका देवी, पृथ्वीपुर से तपस्वी मानव, करमदापुर से वंदना गौतम, नसीरुद्दीनपुर से चंद्रजीत प्रसाद, देवेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, सुदई राम, भोलानाथ यादव, माता जीऊती आदर्श इंटर कालेज रानीपुर के प्रधानाचार्य डा. संजय यादव का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोमराज मजूमदार, गोविंद पटेल, जयराम राम, रामअवध राम, अनुज कुमार शर्मा, लवकुश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed