{"_id":"699de51c5ebd854d700a83d4","slug":"teachers-protested-by-wearing-black-bands-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-147849-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संगठन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि देवरिया के प्राथमिक शिक्षक कृष्ण मोहन को देवरिया बीएसए द्वारा बार-बार मानसिक प्रताड़ित किया गया।
इससे परेशान शिक्षक ने शनिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृत शिक्षक ने एक भावुक वीडियो बनाया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें शिक्षा विभाग के भ्रष्ट तंत्र का काला चिट्ठा खोला गया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि यह घटना हमारे समाज के लिए एक गहरा सदमा है, जिससे शिक्षक समुदाय आज गहरे शोक में है। शिक्षक नेता अभिषेक राय ने कहा कि सरकार और शिक्षा बोर्ड से अपील करते हैं कि वे मामले की जांच सुनिश्चित करें और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
शिक्षक नेता शिव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों को निलंबित एवं गिरफ्तार के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, अमजद अली खां, अभिषेक राय, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।