फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers launched a campaign against the merger of primary schools

Ghazipur News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में शिक्षकों ने चलाया अभियान

Sun, 06 Jul 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers launched a campaign against the merger of primary schools
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में रविवार को शिक्षकों की ओर से ट्विटर अभियान चलाकर न्याय पंचायतवार टीम बनाकर ट्वीट कराया गया।
विज्ञापन

इस अभियान में संबंधित न्याय पंचायत के अध्यापक, ग्राम प्रधान, एसएमसी सदस्य और अभिभावक शामिल रहे। ट्वीट का यह कार्यक्रम हैशटैग के साथ दिन में 1 से 4 बजे तक आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आंदोलन के तीसरे चरण में आठ जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर सुबह 10 बजे से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस धरना को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, उ.प्र. सीनियर बेसिक शिक्षक संघ एवं संयुक्त रसोइया मोर्चा उ.प्र. ने अपना समर्थन प्रदान किया है। यह धरना शिक्षकों के सरप्लस पदों को खत्म करने, विद्यालयों को मर्ज करने और रसोइयों की सेवा समाप्ति से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस धरना में जिले के सभी शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और रसोइया प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, अभिभावक और एसएमसी सदस्य को भी प्रतिभाग करने के लिए जागरुक किया गया है।

सादात ब्लाक के अध्यक्ष राजेश यादव और अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने आरोप लगाया कि इस प्रकिया को पूरा कराने के लिए विभाग के अधिकारियों की ओर से संबंधित प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति पर दबाव बनाया जा रहा है।
विद्यालय बंद करने के समर्थन में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed