{"_id":"6820e992110e3fde3e098486","slug":"teacher-brutally-beats-student-for-not-being-able-to-tell-pronoun-he-is-unable-to-sit-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-132502-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रोनाउन न बताने पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, बैठ नहीें पा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रोनाउन न बताने पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, बैठ नहीें पा रहा
विज्ञापन
मरदह। प्रोनाउन के बारे में न बताने पर कक्षा चार के एक छात्र को निजी स्कूल के एक शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। डंडे से पीटकर उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया है। जगह- जगह खून जमने से चमड़ी का रंग नीला पड़ गया।
दर्द और पीड़ा से कराह रहे छात्र को देख जब परिजन शिकायत लेकर प्रधानाध्यापक के पास पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया और उल्टे धमकी दी गई। पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस छानबीन में जुटी है। दुर्खुशी गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा डंडापुर स्थित एसएसएन पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। वह गत 10 मई को सुबह करीब 9:45 बजे कक्षा में पढ़ रहा था।
प्रताप घुघवा रूपनगर कानपुर निवासी शिक्षक जितेंद्र सिंह प्रोनाउन और उसके तहत आने वाले शब्दों के बारे में पूछने लगा।
छात्र सवालों के उत्तर नहीं दे पाया तो शिक्षक गाली देते हुए छात्र को पटककर डंडे और लात-घूंसों से पीटने लगा। शिक्षक ने बेहरमी की हदें पार कर दी और छात्र के पीछे प्राइवेट पार्ट पर डंडे से मार-मारकर जख्मी कर दिया। छुट्टी के बाद जब छात्र घर पहुंचा तो परिजनों को आपबीती बताई। इससे घर वाले परेशान हो गए। पीड़ित के दादा ने बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर वह स्कूल में पहुंचे तो प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने उनकी समस्या सुनने के बजाय भगा दिया और उल्टे धमकी देने लगा। परिजनों ने कहा कि छात्र की तबीयत खराब है और वह बैठ नहीं पा रहा है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि छात्र के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर शिक्षक जितेंद्र सिंह और प्रधानाध्यापक धीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।