फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tazia was held up for five hours

उतरांव में पांच घंटे रुका रहा ताजिया

Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
उतरांव में एक मकान के नए बने बारजे को ताजिया के रास्ते में अवरोध बताते हुए ताजियादारों ने बुधवार की रात 9.40 बजे के करीब दो ताजियों के जुलूस को बीच में ही रोक दिया। मकान का बारजा तुड़वाने की मांग को लेकर ताजियादार वहां घंटों बैठे रहे। बाद में एडीएम तथा एसडीएम ने ताजिएदारों को सुबह बारजा तुड़वा देने का आश्वासन देकर देर रात करीब दो बजे के बाद ताजिये को दफन करवाया। इस दौरान जुलूस करीब साढ़े पांच घंटे तक रुका रहा।
विज्ञापन


मुहर्रम के दिन क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर, बथोर ,चंदकुर, चकिया, ताजपुर, नेवादा, असावर, बराचवर, अमहट, मतवा सहित सभी ताजिये समय से कर्बला में दफन हो गए, लेकिन उतरांव में रास्ता संकरा होने की बात को लेकर दो ताजियों को ताजियादारों ने रोक दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ताजिएदारों का कहना था कि ताजिया के रास्ते में एक मकान का बारजा नया निकाला गया है। जिससे ताजिया जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस के काफी समझाने के बाद भी ताजिएदार बारजा तुड़वाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में एडीएम, एसडीएम तथा सीओ मुहम्मदाबाद भी मौके पर पहुंच गए। ताजियादारों से बातचीत करते हुए दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ताजिया जाने में अवरोध उत्पन्न करने वाले मकान के बारजे को सुबह तुड़वा दिया जाएगा। इसके बाद ताजिएदार शांत हुए और रात में दो बजे ताजियों को आगे बढ़ाया और देर रात उन्हें दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed