फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   tangled in murder and suicide

Ghazipur News: हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Sat, 10 Dec 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
tangled in murder and suicide
लहुरापुर गांव में आम के पेड़ से फंदे से लटकते मिले युवक के शव के मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती जा रही है। वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस अब बिसरा के जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। साथ ही सर्विलांस एवं स्वाट टीम के सहारे भी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

लहुरापुर गांव निवासी सुंदरम सिंह उर्फ गोरख घर से तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराकर ग्रामीण एवं परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। नौ दिसंबर की सुबह गांव के पास आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता उसका शव मिला था। घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। इधर मृतक के पिता मुन्ना सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर सुंदरम की हत्या करके शव को आम के पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे का अपहरण करने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा तो नहीं दर्ज किया, लेकिन प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एवं अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सर्विलांस सेल सहित स्वाट टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed