फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tadighat-Mau rail section will be connected to Delhi-Howrah route

Ghazipur News: दिल्ली-हावड़ा रूट से जुड़ेगा ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड

Wed, 19 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tadighat-Mau rail section will be connected to Delhi-Howrah route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमानिया। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग और ताड़ीघाट-मऊ रेल लाइन को जोड़ने के लिए गाजीपुर में रेलवे 11.10 किलोमीटर की लंबी नई त्रिभुजाकार लाइन बिछाने की तैयारी में है। इसके लिए 300 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। भदौरा से सोनवल तक उसिया होते हुए बनने वाली लाइन के लिए सात गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण होगा। सेवराई तहसील के राजस्व विभाग ने किसानों को मुआवजा लेने के लिए नोटिस जारी की है। लगभग 10 किसानों को मुआवजा राशि के भुगतान के लिए प्रक्रिया शुरू की है।
परियोजना के लिए रेलवे ने 37 लाख 83 हजार 530 रुपये की प्रतिपूरक राशि निर्धारित की है, इसमें उसिया गांव के किसानों की सबसे अधिक जमीन अधिग्रहित होगी। यह नई रेल लाइन भदौरा स्टेशन और करमा में नई क्रॉसिंग को जोड़ेगी, इससे ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी। यात्रा समय में कमी आएगी। यह लाइन उसिया, दिलदारनगर, रक्सहां, करमा और बहुआरा गांवों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

कर्मा के पास रेल लाइन देहवल गांव के पास दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग से जुड़ेगी। परियोजना का उद्देश्य ताड़ीघाट ब्रांच लाइन को दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग से जोड़ना और ट्रेनों की संख्या बढ़ाना है। इससे पटना-हावड़ा के लिए सीधी ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानापुर मंडल के सिविल विभाग की दो टीमों ने बीते वर्ष जुलाई माह में इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण किया था, इसमें पहले सरहुला से दिलदारनगर बाईपास तक सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन बाद में भदौरा से सोनवल तक लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed