फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tableau came out on Sant Ravidas Jayanti, youth danced on DJ

Ghazipur News: संत रविदास जयंती पर झांकी निकलीं, डीजे पर थिरके युवा

Sun, 05 Feb 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Tableau came out on Sant Ravidas Jayanti, youth danced on DJ
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से आयोजित हुआ। इस मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर में गाजीपुर घाट से कचहरी और यहां से वीर अब्दुल हमीद सेतु तक संत रविदास की झांकी निकाली गई। जो गाजीपुर घाट, रौजा, विश्वेरगंज, लंका होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क तक पहुंची। इस दौरान विभिन्न जगहों से अन्य झांकियां भी इसमें जुड़ती गई। सरजू पांडेय पार्क से झांकी एक बार फिर कचहरी होते हुए महुआबाग, मिश्रबाजार होते हुए वीर अब्दुल हमीद सेतु तक गई। यहां के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान रंग-बिरंगी झांकियों के बीच बज रहे डीजे पर युवा रास्ते भर थिकरते रहे। पुलिस-प्रशासन ने पूरे रास्ते सुरक्षा बल तैनात कर रखा था। जिससे सड़क पर आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो। हालांकि, दोपहर करीब डेढ़ बजे झांकी निकलने के दौरान प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हुई। करीब दो घंटे झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में चल रहे युवाओं से शहर की मुख्य सड़के वन वे हो गई थी। जिससे लंका, विश्वेश्वरगंज, मिश्र बाजार, रौजा, नखास आदि जगहों पर लोग जाम से दो-चार होते रहे। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, संत रविदास का जन्मोत्सव शादियाबाद क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। इसमें जमीन जयदेव सराय मनिकराज, गोरारी, मुस्तफाबाद, बसेवा, जबरपार, दौलत नगर क़स्बा, दयालपुर, ख़ातिबपुर, शादियाबाद, मुबारकपुर, कैथवलिया व हुसैनपुर समेत अन्य गांव से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव के लोग ढोल-नगारा और बैंड बाजे के साथ रवाना हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह लंगर का इंतजाम रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बच्चे महिलाओं ने भाग लिया और रविदास की पूजा और भजन संकीर्तन किया। सभी क्षेत्रों की शोभायात्रा सर्वोदय विद्यालय पर जाकर एकत्रित हुई वहां से सभी शोभायात्रा एक साथ शादियाबाद बाजार का भ्रमड़ करते हुए गुजरी। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। थाना चौराहा शादियाबाद पर आकर शोभा यात्रा का समाप्त हुआ। यहां मुख्य अतिथि डा. आर के मौर्य ने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली बुराइयों को अपनी वाणी से समाधान कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। समाज में उपेक्षित लोगों को एक सूत्र में बांधकर समता मूलक समाज को स्थापित किया। सभा का संचालन रामअवतार सनहिया ने किया। देवकली संवाददाता के अनुसार, संत रविदास जयंती समारोह रविवार को आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ आयोजन हुआ। जयंती समारोह को पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, शिवपूजन राम, राजेश कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, एकलाख अंसारी, पुनवासी राम आदि लोगो ने संबोधित किया। इसी क्रम में देवकली, पियरी, देवचंदपुर, जेवल, धरवां, चकेरी, बासूपुर, पहाङपुर आदि स्थानों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed