फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sworn oath of office and secrecy to nominated five councilors

मनोनीत पांच सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

Mon, 22 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sworn oath of office and secrecy to nominated five councilors
नगर पालिका परिषद के सभागार में मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण कराते उपजिलाधिकारी जमानिया सत्यप्रि? - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। शासन से मनोनीत पांच सभासदों को सोमवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय के सभागार में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछले दिनों शासन से नगर पालिका के पांच सभासदों के मनोनयन पर मुहर लगी थी। मनोनीत पांच लोगों में कमल कुमार निगम, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, अभय शंकर सोनी और जितेंद्र चौधरी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि नव मनोनीत सभासद विकास कार्यों को गति के साथ आगे बढ़ाएं। शासन ने अपने स्तर से इसीलिए सभासदों को मनोनीत किया है कि वह निचले स्तर पर शासन से आने वाले विकास के धन पर निगरानी रख सकें और नगर में विकास की गति को आगे बढ़ाएं। नगर निकाय विकास की अहम कड़ी होते हैं। आमजन को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की शुरूआत यहीं से होती है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबुर, नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर, बृजनंदन सिंह, सुनील सिंह, अवधेश सिंह, अनिल गुप्ता, भरत चौधरी राहुल वर्मा, उद्धव पांडेय एजाज अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed