फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swami Vivekananda the father of Indian Renaissance

Ghazipur News: स्वामी विवेकानंद भारतीय पुनर्जागरण के पुरोधा

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda the father of Indian Renaissance
गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से होम्योपैथिक कॉलेज रौजा और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज महुआबाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विवेकानंद काॅलोनी स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम और विचार गोष्ठी हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद को भारतीय पुनर्जागरण का पुरोधा बताया।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज में डा. पूजा श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला गया। कॉलेज के प्राचार्य डा. सुबोधकांत तिवारी ने कहा कि परिषद हमेशा से राष्ट्र चिंतन में कार्य करता है और समाज को दिशा देने का कार्य करता है। विभाग संयोजक प्रशांत, ईशान पाल, अंकित अग्रहरि, विपुल, शिवांशु शुक्ला, आदर्श, अमन आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रासेयो की राष्ट्रीय युवा दिवस रैली को रवाना किया। मुख्य अतिथि वक्ता डा. रविशेखर सिंह ने कहा कि महापुरुषों का जीवन अनुकरणीय है। औड़िहार के सैदपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एकल विद्यालय की ओर से हु एकार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. शोभनाथ यादव ने कहा कि जनपद के एकल विद्यालय महापुरुषों की जयंती मनाकर समाज को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर अविनाशचंद्र बरनवाल, नीलम दूबे, नरेंद्र पाठक, लाल बहादुर यादव, सुचिता यादव आदि मौजूद रहे। जमानिया में स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद समाज सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार, आचार्य अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed