फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swadeshi Jagran Manch is making the youth self-reliant

Ghazipur News: युवाओं को स्वावलंबी बना रहा स्वदेशी जागरण मंच

Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch is making the youth self-reliant
गाजीपुर। स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख बलराज ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारे युवा भारत के लिए अवसर हैं। पिछले 30 से अधिक वर्षों से हर हाथ को काम और हर खेत को पानी के लिए मंच सक्रिय है। स्वदेशी जागरण मंच युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 20 वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस से स्वावलंबी भारत अभियान की शुरुआत कर चुका है। इसका उद्देश्य रोजगार युक्त, गरीबी मुक्त एवं समृद्धि युक्त भारत है। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय परिषद के सदस्य नरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि पवहारी बाबा की साधना स्थली हम सभी को विवेकानंद से जोड़ती है। इसी को ध्यान में रखकर इस वर्ष उनके जन्म दिवस को पवहारी बाबा के प्रेरणा स्थान पर मनाने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर युवा संदेश यात्रा, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुधाकर पांडेय, विवेक चौधरी, जिला समन्वयक कैलाशनाथ, जिला सह समन्वयक ओमकार राय, अमरेंद्र सिंह, डॉ. मयंक शेखर उपाध्याय.आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed