फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   svaasthy kendron par logon ko korona ka teeka laga ...

स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका लगा ...

Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
svaasthy kendron par logon ko korona ka teeka laga ...
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसके तहत अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। सोमवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार सोमवार को 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सुबह करीब नौ बजे से ही केंद्र पर युवाओं की भीड़ लग गयी थी। इस दौरान कई लोग बिना रजिस्ट्रेशन के भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले रजिस्ट्रेशन कराकर आए लोगों का वैक्सीनेशन किया। फिर शाम को बिना रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगवाने आये लोगों को वैक्सीन लगाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस संबंध में डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ और लोगों की सहूलियत को देखते हुए दो जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा सके। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 150 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। जबकि लगभग 100 लोग वैक्सीन के अभाव में वापस चले गये। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डा. पंकज कुमार ने बताया कि इस समय टीकाकरण के लिए उम्र की श्रेणी समाप्त हो जाने से 18 से 60 वर्ष के ऊपर वालों की सुबह नौ बजे ही भीड़ केंद्र पर एकत्र हो जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा की मात्रा के अनुरुप 150 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। शेष लोगों को अगले निर्धारित दिन बृहस्पतिवार को बुलाया गया। टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित कुछ लोग उदास दिखाई दिए। पूछने पर पता चला कि ये लोग दूसरी डोज लगवाने आए थे लेकिन उन्हें 84 दिनों का अंतर न होने की वजह से दूसरा टीका नहीं लग सका। पीएचसी देवकली के कोरोना टीकाकरण के प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने बताया कि प्रति सप्ताह 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed