फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspected railwayman dies in Ghazipur

गाजीपुर में संदिग्ध हाल में रेलवे गेटमैन की मौत,ट्रेन गुजरने के बाद भी क्रासिंग गेट नहीं खुलने पर हुई जानकारी

Wed, 22 Jul 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 22 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Suspected railwayman dies in Ghazipur
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के गेट पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन राकेश कुमार पांडेय (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को केबिन में उनका शव मिला। घटना के बारे में तब पता चला जब ट्रेन गुजरने के बाद भी क्रासिंग का गेट नहीं खुला। गेटमैन की मौत किन वजहों से हुई, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आने का इंतजार किया जा रहा है।  

विज्ञापन


बिहार राज्य के बिहिया निवासी राकेश कुमार पांडेय दरौली स्टेशन के गेट नंबर-88 सी पर ड्यूटी पर तैनात थे। वह देर रात रेलवे क्रासिंग बंद कर केबिन में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक क्रासिंग नहीं खुली तो राहगीरों और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक आरपीएफ के साथ केबिन में जब पहुंचे तो अंदर टेबल के नीचे गेटमैन मृत पड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी दानापुर कंट्रोल रूम को दी। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार एवं जीआरपी प्रभारी बीके मिश्र मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पति की मौत से पत्नी रूमा बेसुध हो जा रही हैं। मां को रोता-बिलखता देखकर दोनों मासूम भी रोते रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में ही रहकर ड्यूटी करते थे राकेश

दिलदारनगर। पिता की मृत्यु के बाद राकेश कुमार पांडेय को वर्ष 2011 नौकरी मिली थी। वह दरौली अपने ससुराल में ही रहकर ड्यूटी करते थे। इधर घटना की जानकारी होने पर यातायात निरीक्षक संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
बीएन मिश्रा, जीआरपी चौकी प्रभारी दिलदारनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed