फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Surprise inspection of Suhwal and Revatipur police stations

सुहवल और रेवतीपुर थाने का किया औचक निरीक्षण

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of Suhwal and Revatipur police stations
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रविवार को सुहवल और रेवतीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी ने अभिलेखों, आफिस, मालखाना, भोजनालय, बंदीगृह, थाना परिसर, महिला, पुरुष आरक्षी बैरकों आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही निर्देशित किया कि क्षेत्र में सतर्कता बरती जाए। समय-समय पर वाहनों की चेकिंग के साथ ही इनामिया, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर सहित उनके शरणदाताओं व जेल से छूटे आरोपियों पर पैनी निगाह रखी जाए।
विज्ञापन

निर्देशित किया न्यायालय में चल रहे विभिन्न मुकदमों की पैरवी गवाहों, सबूतों के साथ ही पूरी सख्ती से की जाए ताकि जहां आरोपी को उसके किए की सजा मिले साथ ही पीड़ित को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने दोनों थानों के निरीक्षण के दौरान अपराध समीक्षा के दौरान बीट आरक्षियों, प्रभारियों को अपराधियों पर पैनी नजर रख उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए। एसपी ने कहा कि बीटवार गांवों के संभ्रांत, अराजकतत्वों की सूची बनाई जाए। संदिग्ध लोगों की धरपकड़, निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने के साथ ही थाना क्षेत्र के सीमावर्ती विभिन्न प्वांइटों पर नजर रखी जाए। कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में तस्करी, रिश्वतखोरी, अपराध होने पर संबंधित थाना प्रभारी सीधे जिम्मेदार होंगे।

कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के समस्याओं व शिकायतों का तय समय पर निस्तारण बिना भेदभाव के हो। यहां आने वाले संभ्रात या अन्य के साथ मित्रवत व्यवहार के साथ पेश आना है। साइबर अपराध, बाल, महिला अपराध न हो इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी। साथ ही मानवाधिकारों का हनन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed