फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Surplus teachers will be accommodated in schools

Ghazipur News: विद्यालयों में समायोजित होंगे सरप्लस शिक्षक

Mon, 17 Nov 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Surplus teachers will be accommodated in schools
भीमापार। जिले के एकल व शिक्षक विहीन प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों को स्थानांतरित और समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जारि नीति में कहा गया है कि शिक्षक विहीन व एकल विद्यालयों में अन्तः जनपदीय स्थानांतरण की कार्रवाई ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग एवं नगरीय सेवा संवर्ग से नगरीय सेवा संवर्ग में की जाएगी। यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर मानक से अधिक अध्यापक संख्या वाले विद्यालय एवं शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालय को चिह्नित किया जाएगा। शिक्षकों की पदोन्नति, अंयत्र स्थानांतरण एवं अकस्मात मृत्यु के कारण विद्यालय शिक्षक विहीन अथवा एकल शिक्षक होने की स्थिति में जनपदीय समिति द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अन्तः जनपदीय स्थानांतरण / समायोजन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक/शिक्षिकाओं के विवरण को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed