फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suresh had returned after getting his son treated, there was an uproar over the death of father and son.

Ghazipur News: बेटे का इलाज कराकर लौटे थे सुरेश, पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम

Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Suresh had returned after getting his son treated, there was an uproar over the death of father and son.
मौधा। सैदपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के निवासी व बहराइच जिले के पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल और उसके बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के मुताबिक बेटे को लखनऊ में दिखाने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी सुरेश कुमार त्यागी लखनऊ अपने ढाई वर्षीय बेटे बासू का ईलाज कराने कार से लखनऊ आए थे। कार में चालक याकूब अंसारी के अलावा उनकी मासूम बेटी वैष्णवी व पत्नी पुष्पा देवी भी थीं। मंगलवार को अपने बच्चे का इलाज कराकर जब वह बहराइच जिले के रिषि थाने स्थित अपने तैनाती स्थल पर वापस लौट रहे थे। महज 10 किलोमीटर पहले एक ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना में बेटे बासू, चालक याकूब अंसारी सहित सुरेश की मौत हो गई। जबकि पत्नी पुष्पा और बेटी वैष्णवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुरेश कुमार त्यागी चार भाईयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई छोटे लाल एडीओ एजी पद से रिटायर हुए हैं। दूसरे अच्छेलाल पुलिस विभाग में एसआई थे, जिनकी हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। जबकि तीसरे भाई अशोक जो गाजीपुर में ही एडीओ एजी पद पर तैनात हैं। माता नरोत्तमा देवी व पिता रामू राम का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed