फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Superfast Pooja special train will run from tomorrow

कल से चलेगी सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Superfast Pooja special train will run from tomorrow
जमानिया। पूर्व मध्य रेल खंड के जमानिया रेलवे स्टेशन पर पहली जनवरी से इस्लामपुर- नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव होगा। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन की ओर से 28 दिसंबर की शाम जारी पत्र के अनुसार रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक जनवरी वर्ष 2021 से इस्लामपुर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या-02871 इस्लामपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इस्लामपुर से अपराह्न तीन बज कर 32 मिनट पर खुलेगी जो पटना, बक्सर, दिलदारनगर होते हुए जमानिया स्टेशन पर रात आठ बज कर 14 मिनट पर रुकेगी। वहीं नई दिल्ली से इस्लामपुर के लिए ट्रेन संख्या-02872 दो जनवरी वर्ष 2021 को रात नौ बज कर पांच मिनट पर खुलेगी और कानपुर, पीडीडीयू होते हुए जमानिया स्टेशन पर सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होगी। 22 कोच के साथ आरक्षित सीटों वाली इस सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन नई दिल्ली के लिए पहली अप्रैल तक और इस्लामपुर तक के लिए दो अप्रैल तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed