{"_id":"61f42d10dbd3dc3ca626e088","slug":"sunita-bjp-candidate-declared-from-zamania-seat-ghazipur-news-vns6358075183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानिया सीट पर फिर सुनीता बनीं भाजपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानिया सीट पर फिर सुनीता बनीं भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
सुनीता सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
भाजपा ने शुक्रवार को जिले के जमानिया विधानसभा सीट पर सुनीता सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। सुनीता सिंह वर्तमान में विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा जताया है।
सुनीता सिंह 2017 में पहली बार जमानिया से विधायक चुनी गई थीं। भाजपा से जमानिया सीट पर प्रत्याशी होने के बाद सुनीता सिंह ने कामाख्या धाम में मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। पैतृक गांव गहमर में भाजपा कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने सुनीता सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था जिसमें उन्होंने सपा के कद्दावर नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह को हराते हुए जीत दर्ज की थी।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को सपा ने जमानिया से ओमप्रकाश और जंगीपुर से वीरेंद्र यादव का टिकट फाइनल किया था। इस बीच जमानिया सीट पर सुनीता सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब लोग बसपा की ओर से जमानिया सीट पर टिकट की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।