{"_id":"b81ffca1a4a629d0509595b0b14d10db","slug":"sun-comes-out-people-s-faces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलते ही खिलेे लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलते ही खिलेे लोगों के चेहरे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद सूर्यदेव के आंखें खोलते ही लोगों के चेहरे की चमक बढ़ गई। दिन में 12 बजे के करीब जैसे ही धूप खिली, लोगों ने इसका आनंद लेना शुरू कर दिया। धूप निकलने से सबसे ज्यादा प्रसन्नता गृहणियों को हुई। मौसम ठीक होने से मार्गों पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई।
बता दें पिछले कई सप्ताह से कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। इससे आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया था। हर किसी का मौसम की मिजाज से होश उड़ा हुआ है।
रविवार सुबह भी बदली छाए रहने से लोगों को इस बात आशंका सताने लगी कि लगता है कि आज भी बारिश होगी। इसी बीच दिन में करीब 12 बजे जैसे ही चमकीली धूप खिली, लोगों के चेहरे की रौनक बढ़ गई। हर कोई धूप लेने में जुट गया। जैसे ही धूप निकली गृहणियां कपड़ों और बिस्तर को लेकर छत पर पहुंची और उन्हें सुखाने के साथ खुद धूप का आनंद लिया। घरों के बाहर सहित मैदानों में बच्चे उछल-कूद करते नजर आए।