फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sumo loaded with school children traveling in the wrong lane collided with a truck.

Ghazipur News: गलत लेन में जा रही स्कूली बच्चों से भरी सूमो ट्रक से भिड़ी

Sat, 16 Nov 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sumo loaded with school children traveling in the wrong lane collided with a truck.
मरदह। थाना क्षेत्र के बरही के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी टाटा सूमो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चे चोटिल हुए हैं। टाटा सूमो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टाटा सूमो के गलत लेन में चलने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर जा रही एक टाटो सूमो वाहन पावर हाउस के पास सामने से आ रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर भिड़ गई। टक्कर के बाद सूमो डिवाइडर पर चढ़ गई। वाहन में 12 बच्चे सवार थे। हादसे में घायल तीन बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चालक को मऊ स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया। हादसे के बाद विद्यालय संस्थान व बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया। किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं मिली तो सबने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कूली बच्चों से भरी सूमो गाड़ी का चालक गलत लेन से जा रहा था। तीन बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है, जो अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed