फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   suicide in ghazipur

दुपट्टे से लटककर छात्रा ने किया आत्महत्या

Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
suicide in ghazipur
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में एक छात्रा ने रस्सी और दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 20 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ने बुधवार की सुबह युवती घर के खपरैल की कड़ी में रस्सी और दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा अपनी जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। युवती के भाई ने बताया कि सभी लोग गांव के बाहर सिवान में खेत पर गए थे। जब वह घर लौटा तो दरवाजा बंद था। बार-बार बोलने के बाद घर का दरवाजा नहीं खुला। उसने दरवाजे के सुराख से अंदर झांका तो देखा कि उसकी बहन फंदे से लटक रही थी। वह बदहवास हो गया तथा रोते हुए शोर मचाने लगा। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि मृतका बहुत ही शांत स्वभाव की थी। घर में माता-पिता के अलावा केवल भाई, बहन हैं। उसने किस कारण से आत्महत्या की है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुत्री के शव को देखकर उसकी मां का रो-रोकर बेहाल है। कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed