{"_id":"635d76ebe6d2a609f539720b","slug":"successful-drivers-in-driving-test-will-be-recruited-ghazipur-news-vns68117113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग टेस्ट में कामयाब चालकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग टेस्ट में कामयाब चालकों की होगी भर्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रोडवेज के स्थानीय डिपो में चालकों की कमी दूर हो जाएगी। कैंप में चयन के बाद 37 अभ्यर्थियों के अभिलेख जांच में सही पाए गए। अब उनका सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें चयनित होने के बाद कानपुर में आयोजित ड्राइविंग टेस्ट में कामयाब अभ्यर्थियों की चालक के रूप में भर्ती की जाएगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 75 बसें हैं। इनमें से अधिकांश का संचालन विभिन्न महानगरों के साथ ही आसपास के जिलों के लिए किया जा रहा है। तकनीकी कारणों से कुछ बसें संचालित नहीं हैं। डिपो में 162 चालकों के सापेक्ष 119 हैं। इनकी कमी को दूर करने के लिए संविदा चालक भर्ती कैंप का आयोजन बीते 14 से 21 अक्तूबर तक जमानिया, बारा-गहमर, मुहम्मदाबाद तथा कासिमाबाद में किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार साठ अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जांच में 37 के ड्राइविंग लाइसेंस-शैक्षिक अभिलेख सही पाए गए। इनका ड्राइविंग टेस्ट सोमवार को यहां आयोजित किया गया है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों का कानपुर में चालक प्रशिक्षण केंद्र में ड्राइविंग टेस्ट होगा। इसमें सफल होने वालों की भर्ती चालक के रूप में की जाएगी।
इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि औसतन पांच हजार किमी चलाने पर चालक को अनुमानित 11 हजार बतौर पारिश्रमिक मिलेगा। इसके साथ ही वर्दी, जूता तथा पांच लाख के समूह बीमा का लाभ भी मिलेगा।