{"_id":"588252794f1c1b701beff0f9","slug":"subverting-those-strictly-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशांति फैलाने वालों पर सख्ती जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशांति फैलाने वालों पर सख्ती जरूरी
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण साथ आईजी एसके भगत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने जिला पंचायत सभागार में एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों की बैठक बुलाई। कहा कि अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निबटा जाए। जबकि समय रहते अवैध असलहों की बरामदगी के लिए दबिश देने का काम शुरू कराया जाए।
कहा कि जिले का मतदान अंतिम चरण में होने के कारण यहां का चुनाव बहुत ही संवेदनशील होगा। इसलिए पहले से ही पूर्ण तैयारी कर लें। गाजीपुर का चुनाव बिहार से सटा होने के कारण और भी संवेदनशील होगा। इसलिए असलहों को जल्द से जल्द जमा करा लिए जाए तथा अवैध असलहों कीे बरामदगी के लिए दबिश दी जाए।
मंडलायुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों से विधानसभावार विस्तृत जानकारी ली। कहा कि हर पोलिंग बूथ के संवेदनशील लोगों को चिह्नित कर पाबंद किया जाय। छोटी-से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। उपजिलाधिकारी एवं सीओ की टीम हर दिन ग्रामों में चौपाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे।
विज्ञापन
आईजी एसके भगत ने पुलिस के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी तक जिले के 75 प्रतिशत असलहे जमा करा लिए जाएं। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि आज जिला जेल के निरीक्षण के दौरान जेल मे मोबाइल बरामद हुआ जिसके संबंध में जेल अधीक्षक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीसी कैमरा के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि सीसी कैमरा खराब हो जाता है। इस पर मंडलायुक्त ने डबल सीसी कैमरा लगाने तथा पिछले 45 दिनों तक की रिकार्डिग को चेक करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तथा निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।