फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Substation power cuts will soon start relief

उपकेंद्र शुरू होते ही विद्युत कटौती से मिलेगी निजात

Tue, 19 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 19 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Substation power cuts will soon start relief

शहर के जमलापुर में आधुनिक उपकरणों, उच्च क्षमता वाले परिवर्तकों से लैस

विज्ञापन
नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के बनकर तैयार हो जाने के बाद आगामी 25 दिनों में उपकेन्द्र का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसके बाद असमय लोकल फाल्ट और ओवरलोड के चलते बिजली कटौती से शहर के लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

ये बातें मंगलवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने निर्माणाधीन उपकेन्द्र भवन एवं स्थापित विद्युत उपकरणों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुधार की दिशा में उन्होंने ऐतिहासिक कार्य करने का संकल्प लिया। पीरनगर उपकेन्द्र पर लगाए गए पांच एमवीए के नए परिवर्तक तथा आधुनिक वैलूम सर्किट ब्रेकर पर उन्होंने संतोष जताया।

वहीं रौजा उपकेन्द्र को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए वहां पहले से ही स्थापित आठ एमवीए के परिवर्तक की क्षमता वृद्धि कराकर उसे दस एमबीए का किए जाने पर खुशी व्यक्त की। नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र निरीक्षण के मौके पर उनके साथ अधिशासी अभियंता एसएन मौर्य, उपखंड अधिकारी नगर एवं अवर अभियंता अकबर अली, संतोष यादव, उमाकांत राजभर, मुहम्मद अरशद, उमेश वर्मा, रवि केशरी, छन्नू यादव, प्रदीप वर्मा, अमित वर्मा, मुरारी जायसवाल, बलिराम बिंद, अभय श्रीवास्तव, पवन पांडेय, आनंद मिश्र, रामप्रवेश मिश्र, फिरोज जमाल अंसारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed