फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Subhaspa surprised everyone by not fielding a candidate

Ghazipur News: सुभासपा ने अपना उम्मीदवार न उतारकर सभी को चौंकाया

Sat, 22 Apr 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa surprised everyone by not fielding a candidate
कासिमाबाद। नगर पंचायत बहादुरगंज के चुनाव में सुभासपा ने अपना उम्मीदवार न उतारकर सभी को चौंका दिया है। पिछली बार के चुनाव में सुभासपा अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत बहादुरगंज में उनके द्वारा कोई उम्मीदवार न देने से उनकी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की हवा निकल गई है।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण के चुनाव के कारण यहां के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी शुक्रवार को आवंटित हो गया है। इस चुनाव में सभी दल अपने दमदार प्रत्याशी उतारकर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश में लगे हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने ही विधानसभा की एकमात्र नगर पंचायत के चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं दे पाए। जबकि वह पिछले एक वर्ष से नगर निकाय चुनाव की तैयारी की हवा भर रहे थे। पिछले चुनाव में उन्होंने नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन अमीना बेगम को प्रत्याशी बनाकर कड़ी टक्कर दी थी। उस चुनाव में अमीना बेगम 2381 वोट पाकर निवर्तमान चेयरमैन निकहत परवीन (3862 वोट) से 1481 मतों से चुनाव हारकर दूसरे स्थान पर थीं। जब अमीना चुनाव हार गई तो ओमप्रकाश राजभर के ऊपर यह आरोप लगा कि अपनी ही विधानसभा की नगर पंचायत होने के बाद भी वह चुनाव प्रचार में नहीं आए। इसके पीछे यह भी आरोप लगा कि वह किसी दूसरे प्रत्याशी के प्रभाव के कारण अपने पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार से दूर रहे। अमीना के पति अब्दुल्ला राईनी इस बार आवामी पिछड़ा पार्टी से ताल ठोंक रहे हैं। इस नगर पंचायत में पिछले चुनाव से हटकर माहौल पूरी तरह बदला-बदला दिख रहा है। यहां पर इस बार रेयाज अंसारी सपा के सिंबल से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के अरविंद प्रजापति जो इस बार पार्टी की नीतियों पर चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। पिछले चुनाव में उनकी पत्नी का सिंबल मिलने के बाद भी कुछ लोग समय से जमा नहीं कर पाए थे। इस बार बसपा से जियाउर रहमान चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने एक साधारण कार्यकर्ता इरशाद अहमद को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार हफीजुर रहमान जो पुराने कांग्रेसी माने जाते हैं टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। जिले की सबसे प्राचीनतम नगर पंचायतों में से एक बहादुरगंज इस बार ओमप्रकाश राजभर के निर्णय को लेकर चर्चा में हैं। यहां से उम्मीदवार न देकर उन्होंने सभी को चकित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed