फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stuffed house collapsed, household goods destroyed

भरभरा कच्चा मकान गिरा, घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट

Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stuffed house collapsed, household goods destroyed
रदह ब्लाक के दिवानपट्टी गांव में बारिश के कारण लल्लन चौहान का गिरा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
थाना क्षेत्र के दीवानपट्टी महेगवां गांव के चौहान बस्ती में रविवार की देर शाम भरभरा एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर फंसे पीड़ितों को बाहर निकाला। ऐसे में मलबे में दबकर घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे दिन सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन

गांव निवासी लल्लन चौहान रात में परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बारिश के कारण कच्ची दीवार सहित झोपड़ी भरभराकर गिर गई। फंसे पीड़ित परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और मलबे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इधर मलबे में दबकर घर गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित लल्लन चौहान की आर्थिक स्थिति खराब है। इस सबंध में क्षेत्रीय लेखपाल हिमांशु मौर्य ने बताया कि मौका मुआयना करते हुए क्षतिपूर्ति का आंकलन कर उच्चधिकारियों रिपोर्ट दे दी गई है। कच्चा मकान धराशायी होने के बाद लल्लन चौहान, उर्मिला देवी, विनोद चौहान, सावित्री देवी, बिक्की चौहान, सत्येंद्र चौहान, नीलम चौहान खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed