{"_id":"5e2744ab8ebc3e7d64525200","slug":"students-will-leave-for-exposure-visit-today-ghazipur-news-vns5065104144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोजर विजिट के लिए आज रवाना होंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोजर विजिट के लिए आज रवाना होंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
गाजीपुर। छात्रों में नेतृत्व की क्षमता और उनमें भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-10 के चयनित दस मेधावी छात्र-छात्राएं एक्सपोजर विजिट के लिए 22 जनवरी को राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर से बक्सर के लिए रवाना होंगे। एक्सपोजर विजिट के प्रभारी रामअवतार यादव ने बताया कि यह विजिट प्रदेश के बाहर का होगा। विजिट के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज से सुबह आठ बजे बस रवाना होगी, उससे आधा घंटा पहले जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय से छात्र-छात्राओं को विजिट पर ले जाने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। विजिट पर जाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी सहमति पत्र भरवा लिया गया है। छात्रों को डीआईओएस द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र भी प्रदान किया जाएगा। एक्सपोजर विजिट पर जाने के लिए जिन दस मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है उनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की छात्रा रोशनी कुशवाहा, जयश्री गुप्ता, श्रेया उपाध्याय, अंजली बिंद, अनुष्का राय का नाम शामिल है। इसके अलावा पांच छात्र राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के हैं उनमें रोहित पांडेय, शशिभूषण वर्मा, प्रदीप यादव, रविकांत यादव और शिवम गुप्ता का नाम है। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की एक्सपोजर विजिट सह प्रभारी एरम लाडली और किरन प्रधान भी छात्राओं के साथ विजिट पर जाएंगी। छात्रों के साथ सह प्रभारी शिक्षक राम सिंहासन सिंह कुशवाहा होंगे।