{"_id":"69f9072ed1dcd98b5a019007","slug":"students-will-be-able-to-take-28-online-courses-across-11-subjects-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151808-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 11 विषयों के 28 ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 11 विषयों के 28 ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
गाजीपुर। कक्षा-11 एवं 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। एनसीईआरटी की ओर से स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। अब छात्र घर बैठे इस ऑनलाइन कोर्स का लाभ उठा सकेंगे। एनसीईआरटी के विशेषज्ञों की ओर से तैयार किया गया यह कोर्स छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई-कंटेंट प्रदान करेंगे। इससे बच्चों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा तैयारी का अवसर मिलेगा। जिले में 28 राजकीय, 96 एडेड एवं करीब 800 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इन कोर्सों को मुख्य रूप से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।
इसमें अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं। यह कोर्स छात्रों के शैक्षणिक आधार को मजबूत करेंगे, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होंगे। विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से तैयार वीडियो लेक्चर और डिजिटल नोट्स छात्रों के लिए घर बैठे पढ़ाई को आसान बनाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और अभिभावक भी भाग ले सकते हैं। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक कुश राय ने बताया कि नामांकन 16 अप्रैल से शुरु है। पाठ्यक्रम एक मई से शुरू है जबकि नामांकन की अंतिम तिथि एक सितंबर तय की गई है। परीक्षा पंजीकरण सात से नौ सितंबर तक तथा अंतिम परीक्षा 10 से 15 सितंबर तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि डीआईओएस ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन कराया जाए।