फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students unhappy with the results of high school and intermediate exams should apply for scrutiny by May 14.

Ghazipur News: हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्र स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक करें आवेदन

Mon, 22 Apr 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Students unhappy with the results of high school and intermediate exams should apply for scrutiny by May 14.
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से नाखुश अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक स्क्रूटनी के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ चालान और आन लाइन आवेदन की हार्ड कापी रजिस्टर्ड डाक से अंतिम तिथि तक बोर्ड कार्यालय कों उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी की हार्ड कॉपी और चालान की रजिस्टर्ड डाक से आई रजिस्ट्री स्वीकार नहीं की जाएंगी। स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र शुल्क पांच सौ रुपए निर्धारित किया गया है। लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए स्क्रूटनी के आवेदन के विवरणों को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर उसके साथ मूल चालान पत्र नत्थी करके सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को भेजेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन किए सीधे अथवा कुरियर अथवा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए अपने सभी विषयों में आवेदन कर सकता है।


ग्रीवांस सेल का गठन
परीक्षाफल घोषित होने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में अभ्यर्थियों की परीक्षा से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। सेल सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रतिदिन कार्य करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड में तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। अब बोर्ड कार्यालय 24 अप्रैल को खुलेगा। अभ्यर्थी या संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के छात्रों की समस्याओं से संबंधित समस्त कागजात तैयार कर ग्रीवांस सेल में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed