फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students presented welcome song by showering flowers

छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students presented welcome song by showering flowers
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर सोमवार की दोपहर 12.30 बजे शहीद इंटर कॉलेज के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। 12.35 पर उप मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। 12.40 पर उप मुख्यमंत्री ने सलामी ली। 12.50 पर अष्ट शहीद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एक बजे मंत्रोच्चार के बाद नाश्ता करने के बाद वहीं जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्रिंसिपल की बैठक लिया। दिन में 1.35 पर वहां उपस्थित पत्रकारों से वार्ता की और 1:40 पर वहां से शहीद पार्क के लिए प्रस्थान किया। 1.45 पर श्रद्धांजलि सभा स्थल पर पहुंचे। अमर शहीद डॉ. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद 1.55 पर उप मुख्यमंत्री मंच पर आसीन हुए। 2.15 पर उनका संबोधन शुरू हुआ और 2:45 पर समाप्त हुआ। 2.50 पर शहीद पार्क में स्व. कृष्णानंद राय सहित सभी सात भाजपा नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। तीन बजे शहीद पार्क से प्रस्थान कर 3.10 पर अष्ट शहीद इंटर कालेज पहुंचे। इसके बाद 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed