फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students learn about birds from experts

Ghazipur News: छात्रों ने विशेषज्ञों से पक्षियों के बारे में जाना

Thu, 02 Feb 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students learn about birds from experts
संपूर्ण प्रदेश में मनाए जा रहे नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के तहत बृहस्पतिवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड डे) के अवसर पर जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन मरदह क्षेत्र के महाहर धाम पर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में लगभग 250 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार ने किया। जिसमें उन्होंने विश्व वेटलैंड दिवस मनाए जाने के कारण एवं उसकी महत्ता बताई। कार्यक्रम में उपस्थित पक्षी विशेषज्ञों द्वारा बर्ड वाचिंग के दौरान स्कूली बच्चों को वेटलैंड में पाए जाने वाले पक्षियों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, वाद-विवाद, चित्रकला का आयोजन किया गया एवं विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पक्षी विशेषज्ञ डा. दिवाकर मिश्रा एवं डा. सर्वेश कुमार सिंह, प्रवक्ता महिला पीजी कालेज रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव ने किया।
विज्ञापन

आर्द्र भूमि दिवस और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएससी बायो ग्रुप के विद्यार्थियों का एक दल डॉ. इन्दीवर, रत्न पाठक एवं डॉ. रागिनी अहिरवार के नेतृत्व में गंगा तट पर आर्द्र भूमि में जैव विविधता का अध्ययन करने के लिए भ्रमण किया। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। भ्रमण दल को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय एवं उप प्राचार्य डा. दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि हरिशचंद्र पीजी कालेज वाराणसी के प्राचार्य प्रोफेसर डा. रजनीश कुंवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि द्वय डा. प्रमोद कुमार मिश्र एवं डा. जितेंद्र कुमार राव ने आर्द्र भूमि की विशेषताओं और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. रमेश प्रताप सिंह, डा. श्रवण कुमार शुक्ल, डा. मनोज मिश्र का भी योगदान रहा। साथ ही विभाग के सहयोगी पौरुष सिंह और राजनाथ भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेटस ने भूजल संरक्षण के लिए किया जागरूक
सेवराई। विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर स्व. चन्द्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में एनसीसी कैडेट्स द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई।

रैली महाविद्यालय से होते हुए भदौरा मुख्य बाजार क्षेत्र और रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंचा। मुख्य लिपिक सूर्य प्रकाश बिट्टू, विनोद कुमार ओझा, एनसीसी एएनओ और सीटीओ धनंजय कुमार के निरीक्षण में एनसीसी कैडेटों ने लोगों को भूजल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया। इसमें कैडेटों ने पर्यावरण रक्षा तथा दिन-प्रतिदिन घटते भूमिगत जल के विषय में बताया तथा उसके साथ बचाव के उपाय भी बताएं। इसके साथ ही चित्रकला का प्रतियोगिता हुआ। इसमें एसडब्ल्यू में तनु राजभर प्रथम, अंकिता सिंह द्वितीय और मंचन पाल, पूर्णिमा प्रजापति, निधि तृतीय रही। एसडीए में शिवम गुप्ता, एसयूओ विकास कुशवाहा तथा अमरजीत कुमार सिंह यादव प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed