फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students launched a campaign to waive fees for school colleges

स्कूल कालेजों की फीस माफी के लिए छात्रों ने छेड़ा मुहिम

Thu, 23 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students launched a campaign to waive fees for school colleges
विश्वविद्यालय एवं निजी विद्यालयों की फीस माफी की मांग लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भारतीय र? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। स्कूल कालेज से लेकर विश्वविद्यालयों तक की फीस माफी की मांग को लेकर छात्रों ने कमर कस लिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को अलग अलग छात्र संगठनों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला तथा राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा शिक्षामंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग की कि निजी विद्यालय फीस की वसूली को लेकर मनमानी कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष फरहान अंसारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान निजी विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की फीस माफ किया जाना चाहिए। अभिभावक रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे है। एसी स्थिति में विद्यालयों की भारी भरकम शुल्क जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। प्रदेश सचिव शशांक उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिकतर छात्रों के माता पिता आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। स्कूलों में भी कक्षाएं नहीं चल रही हैं। फीस माफ किया जाना चाहिए। इस मौके पर रोहित खरवार, दीपक उपाध्याय, दिग्विजय तिवारी, अभिषेक राय, रुद्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पत्रक में कहा गया कि सरकार इस मांग को पूरी नहीं करती है तो छात्र संगठन आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा। इसी क्रम में युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में भी प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्रक भेज कर नो स्कूल-नो फीस की बात कही गई। पत्रक में कहा गया कि पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात आदि दूसरे राज्यों में सरकार ने फीस माफ कर दिया है। ऑनलाइन क्लास के नाम पर निजी विद्यालय अभिभावकों से मोटी फीस की मांग कर प्रताड़ित कर रहे है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस मौके पर रामयश यादव, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed