फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students' faces blossomed after getting smart phones

स्मार्ट फोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students' faces blossomed after getting smart phones
निरंजन महाविद्यालय मुस्तफाबाद बिजौरा के परिसर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित युवा सशक्तिकरण के तहत स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने स्मार्टफोन वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट फोन वितरण के माध्यम से छात्र -छात्राओं को आधुनिक परिवेश में इंटरनेट से जुड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर उनकी प्रतिभा को सही दिशा देने में जुटी है। इस अवसर पर 146 छात्र -छात्राओं को वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मनोज सिंह, राजेंद्र चौबे, चतुर्भुज चौबे, मनोज कुमार सिह, प्रमिला सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेशकार सिंह और संचालन अभय सिंह ने किया।
विज्ञापन

वहीं मरदह ब्लाक के डा. अंबेडकर कुमार पहलवान महाविद्यालय पांडेयपुर राधे के परिसर में 22 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। वितरण मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक रामकिशुन राजभर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शेरपुर कला गांव स्थित पशुपतिनाथ स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि तहसीलदार विजयप्रताप सिंह ने चयनित छात्रों को टैबलेट वितरित किया। योजना के तहत एमए फाइनल वर्ष के 30 छात्रों में टैबलेट वितरण गया।
गहमर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के राम रहीम महाविद्यालय में बुधवार को बच्चों में स्मार्टफोन का वितरण एसडीएम राजेश प्रसाद द्वारा किया गया। राम रहीम महाविद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजेश प्रशाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर के किया। एसडीएम ने कुल 51 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव, डा. संतोष उपाध्याय, सुशील राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मां सुदामी देवी महिला महाविद्यालय में 90 छात्राओं को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय ने स्मार्टफोन बांटे। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक भुल्लन सिंह यादव को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य पारसनाथ सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed