{"_id":"57e424c04f1c1b3e34a83610","slug":"student-elections-today-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शुक्रवार को होगा। इसके लिए एक तरफ जहां कालेज प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा रहा, विद्यालय प्रशासन अनुसार सुबह आठ से एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना तथा शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छात्र नेता जोड़- तोड़ में लगे रहे।
कालेज प्रशासन द्वारा 14 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए 23 सितंबर को छात्रसंघ की घोषणा की गई थी।
16 सितंबर की सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुआ। इसके दूसरे दिन नामांकन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों की सूची शाम को प्रकाशित कर दी गई। इस बीच 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 32 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर उनसे वोट की अपील करते रहे।
प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी लगे रहे। नेता जी के साथ वे भी मतदाताओं से हाथ जोड़कर वोट की जुगत में लगे रहे।स्वामी सहजानंद के प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने बताया कि सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतों की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि कुल 4354 छात्र हैं। चुनाव के लिए कालेज परिसर में दस मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
कहा कि मतदान केंद्र पर उन्हीं छात्रों को प्रवेश करने दिया जाएगा, जिनके पास परिचय पत्र और फीस की रसीद होगी। चुनाव के दिन विद्यालय पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।