फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strict action against closed community toilets, honorarium will be stopped

Ghazipur News: बंद सामुदायिक शौचालयों पर सख्ती, रुकेगा मानदेय

Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Strict action against closed community toilets, honorarium will be stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी और जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक हुई।
स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जो सामुदायिक शौचालय बंद पाए जाएंगे, उनके लिए जिम्मेदार केयरटेकर का मानदेय बाधित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत सचिवालय/जन सुविधा केंद्रों को नियमित रूप से संचालित कराया जाए।
सीडीओ ने 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के तहत भुगतान की प्रगति की समीक्षा कर इसे 98 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने निर्देश दिया कि विकासखंड की ग्राम पंचायतों में उन तालाबों की पहचान कराई जाए। गांव के नालों का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित समस्या का निस्तारण कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटर के संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी आरआरसी सेंटरों को नियमित रूप से संचालित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed