{"_id":"6970b30fbbedc0e7580d1803","slug":"stress-free-examination-program-organized-by-amar-ujala-foundation-in-ghazipur-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावमुक्त परीक्षा: संयम से करें परीक्षा की तैयारी, पास नहीं आएगा तनाव; विशेषज्ञ ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावमुक्त परीक्षा: संयम से करें परीक्षा की तैयारी, पास नहीं आएगा तनाव; विशेषज्ञ ने दी ये सलाह
Wed, 21 Jan 2026 04:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Jan 2026 04:35 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनोविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता ने कहा कि संयम से परीक्षा की तैयारी करें, इससे तनाव पास नहीं आएगा।
विज्ञापन
तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम में शामिल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्या नहीं बल्कि समाधान के बारे में सोचें इससे कोई तनाव नहीं होगा। धैर्य और संयम से परीक्षा की तैयारी करें, इससे तनाव कभी नहीं आएगा। यह बातें बुधवार को गाजीपुर में महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता ने कहीं। वे बुधवार को बिराइच स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में बोल रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त रखने और सकारात्मक वातावरण देने परीक्षा से जुड़े तनाव, उसके लक्षण और उससे निपटने के बारे में बताया। कहा कि परीक्षा के दौरान मन में भय न पालें। परीक्षा को बोझ न मानकर पूरी ईमानदारी के साथ तैयारी करें। इसको लेकर तनाव और चिंता के बजाए चिंतन करें। समय रहते तैयारी करने वाले छात्रों में इसकी आशंका कम होती है। उन्हें निश्चित रूप से लक्ष्य हासिल होगा। छात्रों को कभी न निराश न रहने और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। जो भी चीजें पढ़ाई में बाधक हों उनसे दूर रहें।
विज्ञापन
सकारात्मक सोचें और जो भी समस्या आए, उसे अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों से साझा करें। विद्यार्थियों को टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों पर ध्यान देना चाहिए। लगातार कई-कई घंटे पढ़ाई करने से अच्छा होगा कि उसे दो-तीन घंटों में बांट लेना चाहिए। पढ़ाई के बीच पर्याप्त अंतराल रखें। उन्होंने संतुलित आहार लेने, रोजाना 8 घंटे की नींद पूरी करने और अध्ययन के दौरान अनुकूल माहौल बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि पढ़ने के साथ लिखने का भी अभ्यास करें। जो परीक्षा में काम आएगा और बेहतर अंक दिलाएगा। मनोविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता ने कहा कि धैर्य एवं संयम से परीक्षा की तैयारी करें, इससे तनाव कभी नहीं आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने परीक्षा के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। जो समय शेष है, छात्र-छात्राएं उसका सदुपयोग करें। परीक्षा के समय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अक्सर आत्मविश्वास की कमी और असंगत तैयारी के कारण अधिक दबाव महसूस करते हैं। योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर छात्र-छात्राएं अच्छे अंक ला सकते हैं। परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण समय प्रबंधन है। इन दिनों में मन को शांत और संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रमाशंकर यादव, सौम्या तिवारी आदि उपस्थित रही। संचालन डॉ. शरद कुमार वर्मा ने किया।