फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stone-Pelting Clash Between SP Delegation and Villagers Lasts an Hour 12 Injured Including Former Minister

Ghazipur News: सपा प्रतिनिधिमंडल व ग्रामीणों में एक घंटे चले ईंट-पत्थर, पूर्व मंत्री सहित 12 घायल

Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stone-Pelting Clash Between SP Delegation and Villagers Lasts an Hour 12 Injured Including Former Minister
कटरिया गांव में पत्थरबाजी में घायल ग्रामीण। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में बुधवार को सपा प्रतिनिधिमंडल व ग्रामीणों के बीच विवाद में करीब एक घंटे तक ईंट-पत्थर चले। इसमें सपा के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा, करंडा थानाध्यक्ष संतोष पाठक, सदर कोतवाल महेंद्र सिंह सहित 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और छह थानों की फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

कटरिया गांव की एक किशोरी की 15 अप्रैल को मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए बुधवार की दोपहर करीब 12:15 बजे सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर से सपा के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और सदर से सपा विधायक जैकिशन साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। उनके साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन


उधर, प्रतिनिधिमंडल के गांव आने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि सपा के लोग इस मामले को अनावश्यक तूल दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के विरोध में गांव की महिलाएं और पुरुष तख्तियां लेकर सड़क पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इसके बाद एक ओर सपा प्रतिनिधिमंडल और दूसरी ओर ग्रामीण सड़क पर आमने-सामने बैठ गए। सीओ सिटी ने दोनों पक्षों से वार्ता की, जिसके बाद सहमति बनी कि पीड़ित परिवार से सड़क पर ही मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीड़ित परिवार के सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल के पास लेकर आए। इसी दौरान करीब 25 मीटर दूर गांव निवासी सूरज सिंह को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सूरज सिंह प्रतिनिधिमंडल के पास पहुंचकर शिकायत करने लगा। इससे ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें पूर्व मंत्री सहित 12 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों का सीएचसी करंडा में उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने सपा के पूर्व मंत्री सहित सात कार्यकर्ताओं को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल गांव में पीएसी और छह थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये हुए हैं घायल
घायलों में करंडा थानाध्यक्ष संतोष पाठक, शहर कोतवाल महेंद्र सिंह, रीता देवी और सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का सिर फट गया। वहीं सपा की पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बिंदुबाला, महिला जिला सचिव रीना यादव, श्याम बिहारी, रीता विश्वकर्मा, मुहम्मद इलियास, सत्या सिंह यादव, विभा पाल और बिंदुबाला बिंद भी घायल हो गईं।

वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी व छह थानों की पुलिस तैनात की गई है। - डॉ. ईरज राजा, एसपी, गाजीपुर।

कटरिया गांव में पत्थरबाजी में घायल ग्रामीण। स्रोत- परिजन

कटरिया गांव में पत्थरबाजी में घायल ग्रामीण। स्रोत- परिजन

कटरिया गांव में पत्थरबाजी में घायल ग्रामीण। स्रोत- परिजन

कटरिया गांव में पत्थरबाजी में घायल ग्रामीण। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed