फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stealing from Kanoongo

कानूनगो के घर में चोरी

Fri, 20 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
Stealing from Kanoongo
 क्षेत्र के सराय सदकर गांव में गुरुवार की रात कानूनगो के घर के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर चोर लाखों का सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान में पंद्रह लाख के जेवरात और डेढ़ लाख नकद शामिल है। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन



सराय सदकर गांव निवासी कानूनगो सुबच्चन यादव का परिवार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर के आंगन के पास स्थित कमरे में सो गया। दूसरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। देर रात बंद कमरे पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरे कमरे को खंगाला।
विज्ञापन


इस दौरान चोर कमरे में रखे दो बक्सा को तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग सुबह जगने के बाद खेत पर धान की कटाई करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 दोपहर करीब 1 बजे लोग घर लौटे। इसके बाद जब बंद कमरे का ताला खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। जांच की तो पता चला कि डेढ़ लाख नकदी सहित करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दी। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed