फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Statement of MP Chandrashekhar Azad in Ghazipur

गाजीपुर में सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान: अमेरिका के नेता कर रहे समझौता, जाति जनगणना की समय सीमा तय करें

Sun, 18 May 2025 08:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 08:31 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निशाना साधा और कहा कि हमारा समझौता अमेरिका के नेता कर रहे हैं। बोले सरकार जाति जनगणना की समय सीमा तय करे। बोले बसपा की वजह से राजनीति में 15 वर्ष का सूखा पड़ा है।

विज्ञापन
Statement of MP Chandrashekhar Azad in Ghazipur
चंद्रशेखर आजाद, सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर के बाद भी हमारे जवानों की जान जा रही है। हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं। सेना की कोई जाति व धर्म नहीं होता है।
विज्ञापन


किसी को भी जाने-अनजाने सेना के जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए। पहलगाम हमले और सीजफायर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं।रविवार को एक मैरेज हाल में आयोजित पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि सेना के जवान वहां लड़ रहे हैं, तभी हम यहां सुकून से बैठे हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बहुजन समाज जुल्म, ज्यादती, अन्याय और अत्याचार का शिकार हो रहा है। राजनीति में पिछले 15 वर्ष का सूखा बसपा के वजह से है। अगर यह सूखा नहीं होता तो उनकी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति लोकसभा चुनाव में भी दिखी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के बजाए पूंजीपतियों के हित में नीतियां लागू करती है। जाति जनगणना के मुद्दे पर मांग किया कि सरकार इसकी समयसीमा तय करे। बिना समयसीमा के यह घोषणा चुनावी जुमला बन जाएगी। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed