फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State govt employees protest

सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी

Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
State govt employees protest
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गुरुवार को दूसरे दिन भी आस्तीन चढ़ाए रखी। तीन दिवसीय महाहड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर कामकाज ठप रखा। इस दौरान विकास भवन परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी-नीतियों की जमकर आलोचना की। चेतावनी दिया कि जल्द मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।  
विज्ञापन


धरना सभा में प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कर्मचारी विरोधी नीतियों की घोर निंदा की। महासंघ के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांग पूरा नहीं की जाती है तो वह सबक सिखाने का काम करेंगे। दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम सरकार का मिशन 2017 पूरा नहीं होने देंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार हठ धर्मिता छोड़े और कर्मचारियों की मांगों पर सहृदयता से विचार करे। कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले।
विज्ञापन


आज की हड़ताल में महिला कर्मचारी संगठनों की भागदारी उल्लेखनीय रही। सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे, विवेक सिंह शम्मी, पुष्पा ओझा, ऊषा तिवारी, सायरा परवीन, तारा सिंह, विजय शंकर राय, अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, गोपाल पांडेय, एसपी गिरी, सुरेंद्र प्रताप, रामअवध यादव, जितेंद्र यादव, मिथलेश सिंह, गिरजा कुशवाहा, सुभाष सिंह, चंद्रिका यादव, रामराज कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, अतुल सिंह, अशोक राय, रामानुज राय, राकेश सिंह, डॉ. दुर्गेश सिंह, अरुण सिंह, सर्वेश सिंह,  संतोष यादव, डॉ. उमेश दूबे, अभय श्रीवास्तव, जयप्रकाश यादव, रविशंकर सिंह, रामनगीना यादव, संजय दूबे आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामाधार राय और संचालन मिश्री लाल कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed