फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State Employees Joint Council demands investigation from Additional Chief Secretary

एंबुलेंस कर्मियों और फार्मासिस्ट से हुए दुर्व्यवहार पर लामबंद हुए कर्मचारी

Sat, 25 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
State Employees Joint Council demands investigation from Additional Chief Secretary
गाजीपुर। एंबुलेंस प्रभारी, प्रोग्राम मैनेजर और फार्मासिस्ट के साथ दुर्व्यवहार के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां एंबुलेंस कर्मियों ने मांफी न मांगने पर 27 जुलाई से एंबुलेंस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है। वहीं, फार्मासिस्ट ने मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को पत्र लिखा है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रभारी रवि ने बताया कि पत्रक के माध्यम से दो दिन का समय दिया गया है। अगर सीएमओ द्वारा निर्धारित समय के अंदर माफी नहीं मांगी गई तो 27 जुलाई को सुबह दस बजे से जनपद की एंबुलेंस सेवा ठप कर दी जाएगी। वहीं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि सीएमओ द्वारा शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने, क्वारंटीन सेंटर पर अव्यवस्था एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री एवं अंधऊ स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने सीएमओ पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed