फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State Electricity Council District President Rohit became Secretary Saurabh

राज्य विद्युत परिषद के जिलाध्यक्ष रोहित, सचिव सौरभ बने

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
State Electricity Council District President Rohit became Secretary Saurabh
अंधऊ पावर हाउस पर बृहस्पतिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की जिला इकाई की मासिक बैठक हुई। इसमें सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अवर अभियंता रोहित कुमार को जिलाध्यक्ष और अवर अभियंता सौरभ कुमार पाठक को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार और सचिव रवि चौरसिया के अन्य जिले में स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरूप रिक्त पदों पर पदाधिकारियों को चुना गया। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ने जूनियर इंजीनियरों के साथ क्षेत्र में आ रही परेशानियों और प्रबंधन द्वारा बिना श्रम, संसाधन और धन के एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि ग्रीष्म और वर्षा ऋतु में कई पावर हाउस पर फीडर की ट्रिपिंग नहीं होने से तार टूटने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिसके बारे में कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन ट्रिपिंग सही नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि आंधी बारिश के मौसम में पोल टूट जाने पर भी उनको बदलने की तत्काल व्यवस्था विभाग द्वारा नहीं कराए जाने से जूनियर इंजीनियर को क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के रोष का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर जेई तापस कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के शीर्ष प्रबंधन की मनमानी रवैया एवं नियम विरुद्ध तरीके से एक तरफा कार्रवाई से 7 जुलाई को वरिष्ठता एवं एसीपी संबंधी निर्गत आदेशों का कड़ा विरोध किया। बैठक में अवर अभियंता अविनाश कुमार, रोहित कुमार, गुड्डू चौहान, हर्षित राय, नीरज कुमार, रामप्रवेश, शशिकांत, चित्रसेन प्रसाद व समस्त अवर अभियंता उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्या ने किया और संचालन मिथिलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed