फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Started hunger strike for compensation for land acquisition

Ghazipur News: भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए शुरू की भूख हड़ताल

Fri, 18 Oct 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Started hunger strike for compensation for land acquisition
कासिमाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की गई। संगठन के पदाधिकारियों की मांग है कि डोड़सर गांव के किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जाए। किसानों को जमीन रजिस्ट्री के दो वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जब तक किसानों के हाथों में मुआवजे के चेक नहीं दिए जाते भूख हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरदह विकासखंड के डोड़सर ग्राम पंचायत के मूल निवासी एक दर्जन किसानों की भूमि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित की गई। पांच मई 2022 को तहसीलदार कासिमाबाद द्वारा भूमि की रजिस्ट्री भी करा ली गई, लेकिन अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया। इसके पीछे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा काश्तकारों के हिस्सेदारी में विवाद उत्पन्न करते हुए न्यायालय में मुकदमा दायर करना बताया जा रहा है। जबकि कोई विवाद नहीं है। लेखपाल द्वारा जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया है। किसानों से संबंधित मुआवजे के लिए तीन बार उपजिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार को पत्रक सौंपकर तत्काल भुगतान करने की मांग की। आश्वासन मिला, लेकिन किसानों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। बीते नौ अक्तूबर को उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर अवगत कराया था कि भुगतान नहीं होता है तो 15 अक्तूबर के बाद संगठन भूख हड़ताल करने के लिए विवश होगा। अभी तक किसी किसान का भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में भूख हड़ताल शुरू करना पड़ा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, विशाल सिंह, शेषनाथ सिंह, हंसराज सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed