फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP's character is visible from the statements: Bhupendra Singh Choudhary

बयानों से दिखता है सपा का चरित्र : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP's character is visible from the statements: Bhupendra Singh Choudhary
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा मुखिया के बयान मठाधीश और माफियाओं में कोई अंतर नहीं है, पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा का जो चरित्र रहा है वह उनके बयानों से साफ दिखता है। हमारी आस्था मठ-मंदिरों, साधु-संतों के प्रति हमेशा से रही है। आस्था, परंपरा, संस्कृति, विरासत के प्रति दिए गए उनके बयान की मैं निंदा करता हूं। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को अरखपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जिले में कई स्थानों पर सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लिया औप लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधि सम्मत, कठोर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिल रहा है। हम अपने कार्यों के दम पर आप सबके बीच उपस्थित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी समाज के लोगों को लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। जबकि कुछ राजनैतिक दल परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। सपा प्रमुख भी अपने परिवार को बढ़ावा देने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेहरू की विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि इंडिया गठबंधन को गांव, गरीब, किसान, नौजवान से कुछ लेना-देना नहीं है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सभी धर्म, जाति, वर्ग, महिला, पुरुष, छात्र, युवा सभी का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा जैसे राष्ट्रीय राजनैतिक दल से जुड़ना गौरव का विषय है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, पारसनाथ राय, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चर्चा का विषय बना ब्लाॅक प्रमुख के आवास पर जाना
मरदह। बीते दिनों विकासखंड मुख्यालय पर टेंडर प्रक्रिया को लेकर दो गुटों में काफी टकराव के बाद ब्लाॅक प्रमुख सीता सिंह के पैतृक आवास पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का घंटों समय बिताना राजनीति के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मालूम हो कि बीते दिनों ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा के दो गुटों पक्ष एवं विपक्ष में काफी नोकझोंक हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे ब्लाॅक से लेकर राजधानी तक हलचल मची थी। इसके बाद ब्लाॅक प्रमुख के आवास पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से ब्लाॅक प्रमुख का कद बढ़ता दिख रहा है। इसकी लोगों में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed