फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sports

त्रिलोकपुर ने जीत दर्जकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया

Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
sports
फुटबाल प्रतियोगिता:ताजपुर मांझा गांव में विजेता टीम को ट्राफी देते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया/मतसा। क्षेत्र के ताजपुर माझा गांव में श्री बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार की शाम त्रिलोकपुर एवं रेवतीपुर के बीच खेला गया। इसमें त्रिलोकपुर ने जीत दर्जकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल का शुभारंभ किया। पहले हाफ में त्रिलोकपुर की टीम ने दो गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में त्रिलोकपुर की टीम ने एक और गोल कर 3-0 की निर्णायक बढ़त बना लिया। रेवतीपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस तरह त्रिलोकपुर की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार से नहीं घबराना चाहिए। खेल को खेल भावना से खेलते हुए हमेशा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खेलना चाहिए। आयोजकों ने पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल यादव, प्रधान सियाराम यादव, प्रधान रजनीश यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वय अंबरीष यादव एवं कृष्णानंद यादव, नगर अध्यक्ष सद्दाम खां, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, धीरेंद्र यादव, रजनीकांत यादव, उत्तम यादव, पंकज यादव, नागेंद्रनाथ दुबे, टुन्ना यादव, केडी मास्टर, अर्जुन यादव, बबलू राय, कमलापति राय, शिवनाथ चौधरी, शिवशंकर मौर्या, प्रेमनारायन मास्टर आदि मौजूद थे। कमेंट्री जेपी यादव एवं निर्णायक की भूमिका नागा राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed