फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sports

चिन्मय भारत एकेडमी लखमीपुर का ट्राफी पर कब्जा

Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sports
गाजीपुर। एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम एसकेई ओपेन डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में चिन्मय भारत एकेडमी लखमीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में एकेडमी की ओर से 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसमें मीना, रिषिका पाल, रिद्धि, आयूषी राज, पिंकी यादव, प्रीति यादव, मोहिनी चौहान, राबिन, सोनू चौहान एवं आयूष को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। सुजाता बिंद, ऋतुराज, रितेश जायसवाल, अंशुमान तिवारी, सौम्या को रजत तथा 15 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। एकेडमी के राबिन का प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुनाव किया गया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एकेडमी को ओवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी प्रदान की। प्रतिभा कुशवाहा, संजय पासवान एवं दिनेश के साथ प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने गए थे। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर विजयी प्रतिभागियों का प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। एकेडमी के संस्थापक दिनेश राय एवं प्रबंधक पंकज राय ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed