फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sports equipment will be purchased in 32 PM Shri schools.

Ghazipur News: 32 पीएमश्री स्कूलों में खरीदी जाएगी खेल सामग्री

Wed, 15 Oct 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sports equipment will be purchased in 32 PM Shri schools.
गाजीपुर। पीएम-श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। स्पोर्ट्स अनुदान योजना के तहत चयनित 32 स्कूलों को 50-50 हजार रुपये की दर से खेल सामग्री खरीदने के लिए शासन की ओर से जिले को 16 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की सुविधा भी उपलब्ध कराना है। इस सामग्री में सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए खेल उपकरण भी शामिल होंगे। जिले में वर्तमान समय में 32 पीएम-श्री विद्यालय चयनित हैं। इनमें पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में 12 का चयन किया गया था। खेलें भी और खिले भी अभियान के क्रम में फेज एक और दो में चयनित सभी 32 पीएम-श्री विद्यालयों के लिए खेल सामग्री खरीदी जानी है। प्रत्येक विद्यालय में खेलकूद प्रभारी शिक्षक की तरफ से स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब सदस्य के रूप में खेलों में रुचि लेने वाले कम से कम 10 छात्रों को नामित करना है। खेल सामग्रियों के साथ-साथ सभी विद्यालयों में फर्स्ट एड बाक्स की किट भी उपलब्ध कराई जानी है। सभी विद्यालय में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत खेल होंगे। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल खेलने का अवसर मिलेगा। रस्सी कूद और खो-खो आदि खेलों में उन्हें पारंगत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed